दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सीएम योगी ने एनर्जी एफिशिएंट विंडो का किया अवलोकन

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में गाजियाबाद जिले की नौ इकाइयों के उत्पाद के स्टाल लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के स्टाल पर पहुंचकर उत्पादों का अवलोकन करते हुए जानकारी ली। मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पहुंचे और उत्तर प्रदेश के उत्पादों को देखा। उन्होंने गाजियाबाद की इकाइयों द्वारा निर्मित एमएसएमई और विदेशों में निर्यात होने वाले उत्पादों को देखा। इसमें एनर्जी एफिशिएंट विंडो भी शामिल थी।

इस दौरान जिले के उद्यमी एवं इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सिंघल ने उन्हें गाजियाबाद में जर्मनी से आयातित तकनीक द्वारा तैयार एनर्जी एफिसिएंट विंडो के बारे में जानकारी दी। यह विंडो घरों और दफ्तरों की एनर्जी कनजर्व करेने के लिए उपयोगी होती है। इस विंडो से बाहर की गर्मी अंदर और अंदर की ठंडक को बाहर जाने से रोका जा सकता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने जिले के अन्य उत्पादों का भी अवलोकन करते हुए निर्यात को बढ़ावा देने, अत्याधुनिक तकनीक से उत्पादन बढ़ाने के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उद्यमियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में भी बात की।

इस व्यापार मेले में देश के कई राज्यों के मंडप सजाए गए है, इन सभी मंडपों की अपनी-अपनी खासियत है। हर मंडप अपने विशिष्ट राज्य की संस्कृति को दर्शाता है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के भी सभी मंडप मेले का लुत्फ उठाने आए लोगों को लुभा रहा है। इस मेले में यह मंडप ना सिर्फ सबसे बड़ा है बल्कि इन मंडपों से उत्तर प्रदेश की धार्मिक प्रगति की झलक भी देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button