शारदा प्रतिष्ठान संस्था एवं आर्केड नवरात्रोत्सव मंडल वसई ने परिपूर्ण न्यूज राष्ट्रीय समाचार पत्र एवं महानगरी टाइम्स के सहयोग से आदिवासी महिलाओं के बीच साड़ियों एवं सेनेटरी पैड का किया वितरण

पालघर,(महाराष्ट्र)। वाघाड़ी गांव के दुर्गम क्षेत्र में परिपूर्ण न्यूज राष्ट्रीय समाचार पत्र एवं महानगरी टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार कांति जाधव के प्रयास से गुरुवार 10/11/2022 को शारदा प्रतिष्ठान एवं आर्केड नवरतोत्सव मंडल द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के बीच साड़ियों एवं सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को यह सेनेटरी पैड पूरी तरह मुफ्त दिया गया। इस दौरान इन महिलाओं एवं बच्चियों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी भी दी गई एवं इस दौरान लापरवाही से होने वाली समस्याओं को भी बताया।पालघर जिले के दहानू तालुका में डॉ सचिन खरात, अशोक पा. पाटिल (सहा.अभि.मु.म.न.पा), वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तालुका मास्टर दत्तात्रेय बसवत (बाबा) आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने और उनके शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर को बढ़ाने के लिए आर्केड नवरात्रि महोत्सव मंडल द्वारा दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों और गांवों में ऐसी गतिविधियों को लागू करने का प्रयास कर रहा है। शारदा फाउंडेशन मुंबई पालघर जिले में पिछले 15 साल से सामाजिक कार्य कर रही है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि माहवारी एक ऐसा विषय है। जिस पर हमारे समाज में बात करने में महिलाओं को संकोच होता है। संकोचित अवधारणा को छोड़कर इस विषय के संदर्भ में विशेष जागरूकता की आवश्यकता है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि मासिक चक्र के दौरान खुद को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान गंदे कपड़े का प्रयोग करने से गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इससे हमेशा संक्रमण का खतरा बना रहता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कांति जाधव ने बताया कि इस दौरान महिलाओं को महिला जन्य बीमारी उपचार एवं इसमें सैनिटरी पैड की उपयोगिता के बारे में बताया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं को समझाया गया है कि काफी कम कीमत में सैनिटरी पैड का उपयोग कर वे बड़ी बीमारी से बच सकती हैं।वरिष्ठ पत्रकार कांति जाधव ने बताया कि माहवारी बीमारी नहीं है। स्वच्छता की अनिवार्यता है। मासिक माहवारी के संदर्भ में रूढि़वादी मान्यताएं है। सैनेटरी पैड उपयोग कर स्वयं बालिकाओं को भविष्य में होने वाली समस्या और संक्रमण से बचाया जा सकता है। सैनेटरी पैड को उपयोग के पश्चात फेंके नहीं। बल्कि गड्डे में दबा दे या सेनेटरी पैड और डायपर को कचरा गाड़ी के अलग बॉक्स में डाले। इधर-उधर फेंकने से बीमारियां फैलती है। सैनेटरी पेड का उपयोग व निष्पादन ही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कोरोना से बचाव के लिए अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। आपकी सतर्कता एवं जागरूकता ही असली बचाव है। इस अवसर पर वाघडी के प्रकाश बसावत साहब, आर्केड नवरात्रि महोत्सव के अध्यक्ष प्रशांत पाटिल, मनीष सावंत, महेश एल. गुप्ता, सचिव विनोद शिवेकर, किशन कोलगे (मार्गदर्शनक),सुहास सावंत, संतोष गुरव, गणेश सुले (फायर सेप्टी) आदि उपस्थित थे। सरपंच एवं उप सरपंच ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किये जाने वाले इस प्रकार की गतिविधियों के लिए हमारा सहयोग सदैव मिलता रहेगा। उक्त कार्यक्रम में वाघाड़ी गाव के लक्ष्मण भोईर,ग्राम पंचायत के सरपंच प्रशांत तू. सातवी, मनोज बसवत,कमलेश बसवत,विजयेंद्र कोल्हा,दर्शन कडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं महिला बहनें मौजूद थीं।



