मुरादाबादी यूट्यूबर दिवाकर के प्‍यार में ईरान से दौड़ी चली आई 24 साल की फैजा

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश। यूपी की पीतल नगरी मुरादाबाद के एक यूट्यूबर दिवाकर कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्‍होंने पिछले दिनों ईरान की रहने वाली 24 वर्षीय फैजा से सगाई की है। फैजा अपने पिता के साथ 20 दिन के वीजा पर भारत आई हुई हैं। वह दिवाकर के घर पर ही रह रही हैं। बताया जा रहा है कि फैजा ने ईरान में शादी से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। जैसे ही भारत में कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, दिवाकर और फैजा शादी कर लेंगे। पूरे इलाके में इन अनोखी जोड़ी को लेकर चर्चा हो रही है।
दिवाकर कुमार ने बताया कि वह यूट्यूब पर ट्रैवेल ब्‍लॉग बनाते हैं। तीन साल पहले ईरान की रहने वाली फैजा से उनका इंस्‍टाग्राम पर परिचय हुआ था। धीरे धीरे दोनों में प्‍यार हो गया। मैं फैजा से मिलने ईरान गया था। वहां कुछ दिन रहकर मैंने वहां के कल्‍चर को सीखा। वहां मैंने फैजा से फारसी सीखी और उसको हिंदी सिखाई। फैजा के पिता अखरोट की खेती करते हैं। गत 15 मार्च को दोनों ने मुरादाबाद में सगाई की। दोनों के रिश्‍ते को लेकर परिवारों में खुशी का माहौल है।
दिवाकर ने बताया कि फैजा और उसके पिता ताजमहल घूमना चाहते हैं। वे लोग हमारे देश को अच्‍छे से समझाना चाहते हैं। दूसरी ओर, फैजा ने बताया कि वह ईरान के हमेदान शहर की रहने वाली है। 20 दिन के वीजा पर मुरादाबाद आई है। उसकी मुलाकात 3 साल पहले इंस्‍टाग्राम पर हुई थी। दोनों ने शादी करने का विचार बनाया और वह अपने पिता के साथ 20 दिन के लिए मुरादाबाद आ गई है। उसने शादी के लिए ईरान में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। जैसे ही भारत में प्रोसेस खत्‍म हो जाएगा, वह और दिवाकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button