पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से कर रहे थे वसूली, दो गिरफ्तार

गुरुग्राम। दौलताबाद फ्लाईओवर के पास दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर और फर्जी आई कार्ड दिखाकर लोगों से वसूली करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान हर्षितमान व हिमांशु के रूप में हुई।
आरोपितों के कब्जे से पांच सौ रुपये, वारदात में इस्तेमाल की गई दिल्ली पुलिस की वर्दी, हरियाणा पुलिस का फर्जी आई कार्ड व एक बाइक बरामद की गई। जानकारी के अनुसार राजेंद्रा पार्क पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि दौलताबाद फ्लाईओवर के पास दो युवक फर्जी पुलिस वाले बनकर लूटपाट कर रहे हैं।
इस दौरान पहुंची पुलिस को पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह रात को साढ़े दस बजे राजेंद्रा पार्क की तरफ जा रहा था तो शनि मंदिर के सामने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मिले। दोनों ने अपने आप को दिल्ली पुलिस से बताया।
बाइक के डाक्यूमेंट्स दिखाने की कहने के बाद युवक से बाइक की चाबी और पांच सौ रुपये ले लिए। इसके बाद राजेंद्रा पार्क पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से पुलिस की वर्दी लाए थे। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button