कानपुर में धर्मांतरण का चल रहा था खेल,लालच देकर बना रहे थे क्रिश्चियन, ताइवान भाषा में मिली प्रचार सामाग्री

कानपुर,(उत्तर प्रदेश)। कानपुर में रविवार को पुलिस ने धर्मांतरण के बड़े सिंडीकेट खुलासा किया है। जो श्याम नगर में एक किराए के घर में चल रहा था। यहां पर लोगों को क्रिश्चियन बनाया जा रहा था। बदले में नौकरी, व्यापार, घर और शादी का लालच दिया जा रहा था। इन लोगों का महीने का दो से ढाई लाख रुपए रहने का खर्चा था। पुलिस को मौके से धर्मांतरण से जुड़े साहित्य, ब्रेन वॉश करने वाली वीडियो मिली है। दो आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेज दिया। जबकि छह संदिग्ध हिरासत में हैं। जानकारी मिलते ही एटीएस और आईबी के अफसर भी चकेरी थाने पहुंचे।
पुलिस ने मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि धर्मांतरण होने की जानकारी मिलते ही विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पहुंचे। घर में 50 से अधिक पुरुष, महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। उनको टीवी में वीडियो दिखाकर ब्रेन वॉश किया जा रहा था। कई इस तरह के साहित्य भी उपलब्ध कराए गए थे। जांच में सामने आया कि क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले अलग-अलग प्रदेशों के आठ से दस लोग को हिन्दू धर्म छोड़ने के लिए कह रहे थे। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम घाऊखेड़ा कानपुर निवासी अभिजीत और दूसरे ने रजत बताया। रजत के पास कानपुर के पते का आधार कार्ड जरूर है। लेकिन, कभी वह उत्तराखंड के देहरादून, तो कभी दिल्ली तो कभी अन्य जगह का निवासी बता रहा है। इसके साथ ही जीवन, शिवांग, शीतल, जाबिन, राणाजी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। धर्मांतरण के बड़े सिंडिकेट का खुलासा होते ही मामले की जांच करने एटीएस, आईबी, मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत अन्य जांच एजेंसियों के अफसरों ने चकेरी में डेरा डाला।अफसरों का दावा है कि कानपुर में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का खेल चल रहा था। जल्द ही वह पूरे गैंग का खुलासा करेंगे।
यहां पर आने वाले लोगों को क्रिश्चियन बनने के लिए सीधे तौर पर मोटिवेट किया जाता था। जांच के दौरान भारी मात्रा में साहित्य, सीडी, कंप्यूटर, लैपटॉप, एलईडी टीवी समेत सामान मिला है। जो लोगों को दिखाया जाता था कि पहले कैसे सामान्य जीवन जी रहे थे, लेकिन क्रिश्चियन बनते ही उनकी जिंदगी कैसे बदल गई। रहने के लिए मकान, नौकरी और अगर शादी नहीं हो रही तो यहां अच्छी लड़की से शादी भी कराते हैं। लोग इससे प्रेरित होकर धर्मांतरण करते थे।




