नशीला पदार्थ मिलाकर लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के कौशांबी थाना पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चालको से ई-रिक्शा और नकली लूटने वाले गिरोह के तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से पुलिस ने लूट के ऑटो रिक्शा और चार्जर बैटरी वे पार्ट बरामद किए हैं।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि गिरोह का सरगना मोहम्मद हलीम उर्फ बिरयानी निवासी दिल्ली लूट की योजना बनाकर घटना को अंजाम देता था। उसके साथ चोरी की स्कूटी पर अमीन निवासी राम पार्क एक्सटेंशन लोनी घटना के लिए ई-रिक्शा चालकों को निशाना बनाता था। कौशांबी थानाध्यक्ष अंकित तरार ने टीम के साथ लोनी में दबिश देकर लुटेरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई।




