गुजरात में पुलिस सबसे भ्रष्ट! एसीबी ने 153 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किए केस

  • राज्य और केंद्र सरकार के 158 कर्मचारियों समेत 252 के खिलाफ केस दर्ज
  • जिनके खिलाफ मामले दर्ज हुए, उनमें पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे अधिक थी
  • एसीबी ने 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 176 मामले दर्ज किए थे

अहमदाबाद,(गुजरात)। गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पिछले साल राज्य और केंद्र सरकार के 158 कर्मचारियों सहित 252 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे, उनमें पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे अधिक थी।

राज्य पुलिस की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एसीबी ने 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 176 मामले दर्ज किए थे। इसके अनुसार पिछले साल जिन 252 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए उनमें से 94 लोग ऐसे थे, जो बिचौलियों के रूप में काम करते थे, जबकि 158 सरकारी कर्मचारी थे, जिनमें 13 केंद्र सरकार के कर्मचारी भी शामिल थे।
विज्ञप्ति के अनुसार एजेंसी ने राज्य सरकार के पांच कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था और उनके पास से 4.52 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button