आजमगढ़ में स्कार्पियो सवार महिलाओं को युवकों ने जमकर पीटा,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दोहरीघाट जीयनपुर राजमार्ग पर बड़ागांव के पास मंगलवार की रात में 9 बजे के लगभग बाइक में धक्का मारने का आरोप लगा, कई युवकों ने स्कार्पियो सवार कई महिला और पुरुषों को जमकर पिटाई कर दी, पीड़ित मो0 आरिफ खान की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। मेहनगर कस्बा के रहने वाले मो0 आरिफ खान पुत्र अजीमुल्ला खान का परिवार मंगलवार को गोरखपुर से अपने घर लौट रहा था।
कार को शाहगढ़ निवासी अरसलान खान चला रहा था। रात में लगभग 9:00 के करीब जीयनपुर रोडवेज के पास बाइक सवार कई लोगों ने स्कॉर्पियो को रोक लिया। उसमें सवार पुरुषों और महिलाओं को जमकर पीटा। युवकों का आरोप था कि स्कार्पियो चालक ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्कार्पियो सवार लोगों को मारने पीटने के आरोप में सज्जाद निवासी खालिसपुर, सुशांत और प्रियांशु निवासी धनछुला कोतवाली जीयनपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर चालान कर दिया।




