नहीं सुधरेंगे दिल्लीवाले! कर्तव्य पथ को गंदा करने पर 70 लोगों का कटा चालान

नई दिल्ली कर्तव्य पाथ पर परिवार के साथ घूमने आने वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी है। अगर किसी ने कर्तव्य पर गंदगी फैलाई, तो उसके खिलाफ एनडीएमसीडी एक्शन लेगी। शनिवार से सोमवार शाम 4 बजे तक एनडीएमसी पब्लिक हेल्थ विभाग की एन्फोर्समेंट टीम ने 70 लोगों के खिलाफ चालान किया है। इसके अलावा एन्फोर्समेंट विभाग के अफसरों ने सेंट्रल विस्टा और कर्तव्य पथ के आसपास अवैध रूप से खड़े रेहड़ी-पटरी, खोखे और प्रचार सामग्री जब्त किए हैं। कर्तव्य पथ पर आईसक्रीम और पानी की ट्रॉली वालों को नए सिरे से लाइसेंस दिया जाएगा।एनडीमएसी अफसरों के अनुसार शनिवार से लेकर सोमवार शाम तक करीब 70 लोगों का चालान कर्तव्य पथ पर गंदगी फैलाने को लेकर किया गया। 50 रुपये से 2 हजार रुपये तक चालान किया गया। एनडीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे कर्तव्य पथ पर गंदगी न फैलाएं। जिन लोगों का चालान किया गया है, उनमें किसी को थूकने के लिए, तो किसी को खाना खा कर गंदगी फैलाने के लिए किया गया है।

एनडीएमसी उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय के अनुसार कर्तव्य पथ पर आईसक्रीम और वॉटर ट्रॉली के लिए 6 वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक वेंडिंग जोन में 15 आईसक्रीम और 5 वॉटर ट्रॉली लगाई जाएंगी। इस तरह से 6 वेंडिंग जोन में कुल 120 वॉटर और आईसक्रीम ट्रॉली के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। पहले एनडीएमसी ने राजपथ पर 27 आईसक्रीम ट्रॉली और 30 वॉटर ट्रॉली का लाइसेंस दिया था। लेकिन, अब वेंडरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उनका कहना है कि लाइसेंस देने की प्रक्रिया भी एनडीएमसी ने शुरू भी कर दी है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास अगर किसी ने पोस्टर-बैनर लगाया है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के लिए एन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट (साउथ) के कर्मचारियों के साथ 50 सिक्योरिटी ऑफिशियल की ड्यूटी लगाई गई है। हेल्थ और एन्फोर्समेंट विभाग से 20 कर्मचारी और अफसर इस टीम में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button