कौशांबी में शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई: अगियौना विद्यालय में लापरवाही, प्रधानाध्यापिका निलंबित और छह शिक्षक दंडित

सचिन पाण्डेय,कौशांबी/उत्तर प्रदेश। जिले के मंझनपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अगियौना में सोमवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई से बड़ी सनसनी फैल गई। निरीक्षण के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा और जिला पंचायत राज अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ विद्यालय का भौतिक सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि वार्षिक परीक्षा के दौरान शिक्षकों द्वारा ड्यूटी और सहयोग का समुचित निर्वहन नहीं किया जा रहा था।
खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरी जांच कर रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। रिपोर्ट और स्पष्टीकरण के आधार पर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रेमलता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही विद्यालय के छह सहायक अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की गई है।
शिक्षा विभाग की इस कड़ी कार्रवाई से जिले भर के स्कूलों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी अब अन्य विद्यालयों में भी सख्ती बरतने की तैयारी में हैं, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित हो सके। यह कदम सरकारी स्कूलों में लापरवाही के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button