महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिवाली मिलन समारोह किया गया आयोजित

दिल्ली ब्यूरो। महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर एसोसिएशन कड़कड़डूमा कोर्ट दिल्ली द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को दिवाली मिलन समारोह कड़कड़डूमा न्यायालय परिसर मे आयोजित किया गया। सभी आए हुए अधिवक्ताओं का अंग वस्त्र पहना कर सम्मान किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने इस बार प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए दिवाली के मौके पर पटाखे न जलाने की शपथ दिलाई तथा सब को धन्यवाद दिया। अंत में सब ने जलपान ग्रहण किया।




