राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य देश भर में जाकर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को उनकी पहचान एव अस्तित्व की रक्षा को करेंगे जागरूक

झांसी,(उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश सचिव गिरजा शंकर राय झांसी एव डॉ. संजय द्विवेदी बांदा द्वारा उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व किया। दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन मंथन शिविर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार , पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, राजस्थान , महाराष्ट्र सहित 18 के राज्यों के स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा सहभागिता निभाई।दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन मंथन शिविर का प्रहलाद प्रजापति स्वतंत्रता सेनानी कुशीनगर उत्तर प्रदेश द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गीत के साथ शुभारम्भ किया गया। तदोपरांत सभागार में विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियो की उपस्थिति में महाराष्ट्र मुंबई के स्वतंत्रता सेनानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन प्रो कुमार पटेल द्वारा स्वागत भाषण से पूर्व मंचासीन अतिथि गणों के परिचय उपरांत गतवर्षो संचालित संगठन गतिविधियों प्रगति आख्या पढ़ कर सुनाई गई। कानपुर उत्तर प्रदेश के मुख्य वक्ता हरिरामगुप्त ने कहा कि 42 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एव बिहार राज्य के 38 जनपदों के अध्यक्षों की उपस्थित देश की आज़ादी का स्वर्ण जयंती समारोह 2047 में अगामी नई पीढ़ी की नई तस्वीर के साथ मनाएंगे पर विस्तृत चर्चा की। गिरजा शंकर राय प्रदेश सचिव ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीपशिखा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई झांसी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए 1857 से पूर्व झांसी ही नही बुंदेलखंड के समूचे क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रासंगिक चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रहलाद प्रजापति स्वतंत्रता सेनानी कुशीनगर ने अपने स्वतंत्रता आंदोलन के संस्मरणों को सांझा करते हुए युवा पीढ़ी का आवाहन करते हुए जरा याद करो अंग्रेजी गुलामी स्वतंत्र भारत के दिन हम स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते

लड़ते अपने को अपनी आंखो के सामने खोया है।
बलिदानों की राहों में बुने आज़ादी के सपने,
जानें वाले चले गए, समझ नहीं पाए अपने ।
अनंत लक्ष्मण गुरव मुंबई,(महाराष्ट्र) ने कहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 42 सदस्य देश के 766 जिलों के गांव गांव जाकर स्वतंत्रता सैनानी परिवारों को उनकी पहचान एव अस्तित्व की रक्षा के जगाएंगे। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी वीरांगनाओं में पश्चिम बंगाल से कृष्णा सोम चौधरी,पटना से सुरजी देवी, गिरजा शंकर राय प्रदेश सचिव झांसी, डॉ संजय द्विवेदी,अजय कुमार द्विवेदी बांदा उत्तर प्रदेश, सत्यनारायण कटारिया टौंक राजस्थान, सुनील कुमार प्रजापति, मुकेश मर्चेंट लखनऊ रामकुमार स्वतंत्र कानपुर, आकाश पाण्डेय, दशरथ गुरव मुंबई रीना ज्योति पटना, सुरेन्द्र मंडल तरुण कुमार सुपौल, कल्पना नालंदा बिहार, शत्रुधन यादव सहरसा, अभय मिश्रा पटना आदि विभिन्न प्रांतों कार्यकारिणी सदस्य, समस्त बिहार राज्य जिला अध्यक्षों सहित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button