गाजियाबाद में बिना हेलमेट जा रहे बीजेपी नेता को मारा थप्‍पड़, चौकी इंजार्च लाइन हाजिर

गाजियाबाद ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा  के नेता के साथ मारपीट के मामले में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर आरोप है कि वह बिना हेलमेट पहने स्‍कूटी पर एक साथी के साथ जा रहे थे। इसी वजह से नासिरपुर चौकी पर पुलिस ने उन्‍हें रोका था।प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सागर मिश्रा कए दूसरे साथी जो कि एबीपी अखिल भारतीय परिषद का छात्र नेता भी साथ जा रहे थे। उन्‍होंने हेलमेट नहीं पहना था इसलिए उन्‍हें पुलिस ने रोका। बताया जा रहा है कि शुरुआती दौर में ही भाजपा नेता ने परिचय देते हुए कहा कि वह लोकल है लेकिन इस बात पर चौकी इंचार्ज ने उनसे जबरन कहा कि आप स्कूटी पर दोबारा बैठिए आपका फोटो खींचना है। इस बात पर उनकी बहस हो गई, भाजपा नेता ने कहा कि यदि आपको चालान काटना है तो चालान कर दीजिए।आरोप है कि इस पर आपस में तीखी बहस हुई और चौकी इंचार्ज ने भाजपा नेता के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इसकी शिकायत भाजपा के महानगर अध्यक्ष और बीजेपी के आला नेताओं से की गई। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने चौकी इंचार्ज राजकुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
इस मामले पर एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया क‍ि जानकारी होने के बाद भी चौकी इंचार्ज ने थप्‍पड़ मारा। इसके अलावा भी इनकी कई शिकायत मिल रही थी जिसके चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button