गाजियाबाद में कानून तथा शांति व्यवस्था के उद्देश्य से डीएम एवं एसएसपी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया सघन दौरा

गाजियाबाद ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप संपूर्ण जनपद गाजियाबाद में कानून एवं शांति व्यवस्था मानकों के अनुरूप कायम करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी कृत संकल्पित होकर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। इस कड़ी में आज जिला मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जुम्मे की नवाज को लेकर एवं जनपद की कानून तथा शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से कैला भट्टा, शहीद नगर एवं जनपद में अन्य संवेदनशील स्थलों पर पहुंचकर संयुक्त रुप से स्थल निरीक्षण किया। अपने भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए और स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था या आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कार्यवाही करेगा तो उसके विरूद्ध प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा शक्ति के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अपने भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सभी स्थानों पर स्थानीय जन सामान्य के साथ वार्तालाप करते हुए जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आव्हान भी किया। दोनों अधिकारियों के संयुक्त भ्रमण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित रहे।




