दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सभी संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में आयोजित पहला वर्ष बदलाव का एक साल विकास का जन चर्चा सम्मेलन को सम्बोधित किया। सम्मेलन में भाजपा के महामंत्री श्री योगेन्द्र चांदोलिया, दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष श्री सतीश गर्ग, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग, केशवपुरम जिलाध्यक्ष श्री श्री अजय खटाना, जिला प्रभारी श्री राजेश भाटिया एवं डा. योगेश आत्रेय, सह प्रभारी श्री सुरेश शर्मा एवं श्री नरेश ऐरन, विधायक श्री राजकुमार भाटिया, श्री तिलक राम गुप्ता, श्रीमती पूनम भारद्वाज, एवं श्री अशोक गोयल, दिल्ली नगर शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा एवं अन्य निगम पार्षद, दिल्ली भाजपा के सह कार्यालय मंत्री श्री अमित गुप्ता, प्रवक्ता श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, दोनों जिलों के महामंत्री एवं पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री अन्य पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

विधायक श्री राज कुमार भाटिया एवं श्री तिलक राम गुप्ता ने अपने एक साल का रिपोर्ट कार्ड भी रखा। मुख्यमंत्री ने मंचासीन सभी नेताओं को पुष्प देकर और जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग एवं श्री अजय खटाना को शाल पहना कर संगठन के सरकार से सहयोग को सराहा। मुख्यमंत्री की प्रवास जनसभाओं के प्रमुख श्री योगेन्द्र चांदोलिया ने अपने सम्बोधन में प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा मुख्य मंत्री प्रवास कार्यक्रमों में जनता ने विशेष रूची दिखाई है और उसी कारण 23 फरवरी से आज तक लगभग 50 हजार से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता ओर 497 नागरिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए।

सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली ने सिर्फ एक साल में कई बदलाव देख लिया है क्योंकि एक पिछले वाले मुख्यमंत्री थे जो कभी सड़कों पर नहीं दिखाई दिए और एक हमारे बीच उपस्थित मुख्यमंत्री हैं जो सुबह 6 बजे से लगातार जनसेवा में रहती है। इतना ही नहीं हमारे एम.पी. फंड के पैसे खर्च अभी तक नहीं हुए क्योंकि दिल्ली सरकार ने अपने प्रत्येक विधानसभा को 100 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए देकर एक नई कीर्तिमान साबित किया है। श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने व्यापारियों का 750 करोड़ रुपये रिफंड करके एक बड़ी राहत दी है। दिल्ली को संवारने का सपना लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक लोकसभा के लिए 159 करोड़ रुपये लटके हुए तारों को अंडरग्राउंड कराने के लिए बजट पारित किया गया है और साथ ही मुनक नहर के लिए ऊपर फ्लाईओवर बनाने की भी अनुमति हो गई है।

मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 27 सालों से हमने दिल्ली को बचाने का काम किया। अगर उस वक्त तत्कालिन सरकार दिल्ली के खिलाफ कुछ करती थी तो हम उसके खिलाफ सड़कों पर होते थे, लाठी डंडे खाए और थाने भी गए क्योंकि हमारे नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हैं जिनका कहना स्पष्ट है कि सत्ता सुख भोगने का माध्यम नहीं ये सत्ता सेवा करने का साधन है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने योजना शुरु कर देती थी लेकिन उसकी जमीनी हकीकत क्या है उसका कुछ नहीं पता होता। लाडली योजना भी इसी तरह का योजना बनाया गया था। 1.75 लाख बच्चियों तक इसका लाभ ही नहीं पहुंचा था तो हमने उन्हें खोजा और पहले 30,000 बच्चियों को 90 करोड़ रुपये डी.पी.टी. किया था और कल 40,000 बच्चियों को और 100 करोड़ देने जा रहे हैं। लाडली योजना को बंद करके हमने लखपति बिटिया योजना शुरु करी है और अब सवा लाख रुपये प्रत्येक बेटियों को मिलेगा जिससे उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि शकूरबस्ती में 260 करोड़ रुपये के काम हो रहे हैं, त्रिनगर विधानसभा में 100 करोड़ रुपये के काम, मॉडल टाउन विधानसभा में 160 करोड़ रुपये के काम, आदर्श नगर में 120 करोड़ रुपये के काम सहित शालीमार बाग विधानसभा में भी करोड़ों रुपये के काम शुरु किया गया है। इतना ही नहीं वजीरपुर विधानसभा में इंडस्ट्रीयल एरिया में 750 करोड़ रुपये सिर्फ सड़के बनवाने के लिए पारित किए गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्द्रलोक मेट्रो स्टेशन से यू.ई.आर. 2 तक 5000 करोड़ रुपये की सड़के बनाने का काम शुरु हुआ है। होली में 17.5 लाख परिवारों को मुफ्त सिलेंडर देने का वायदा जो हमने किया था, उसके लिए 122 करोड़ रुपये की डी.बी.टी. करने के लिए कल राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आ रही है। दिल्ली की महिलाओं के लिए कल से पिंक कार्ड जारी किया जाएगा जिससे बहनें बसो में मुफ्त यात्रा करेंगी।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 1.5 लाख प्रॉपर्टी एम.सी.डी. द्वारा सील करके बिजली मीटर लगाना बैन कर दिया गया था, आज उन सभी प्रॉपर्टी पर मीटर लगकर बिजली दी जा रही है और बहुत जल्द सीवर मास्टर प्लान सबके सामने आने वाला है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल कल चीख चीख कर सफाई दे रहे थे लेकिन दिल्ली में अब दोबारा धोखाधड़ी की हांडी नहीं चढ़ने वाली है और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के गुनाहगार हैं इसके लिए उन्हें जनता कभी माफ नहीं करने वाली है। श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा की केजरीवाल अभी खुशी ना मनायें उनका यह मामला अभी दिल्ली उच्च न्यायालय जायेगा, इसी तरह अभी उन्हे स्कूल रूम घोटाले, मजदूरों के फर्जी बिल घोटाले, जलबोर्ड घोटाले, ई.डी. मामलों से लेकर शीशमहल घोटाले तक का जवाब देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button