भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 4000 किमी. तक कर सकती है मार
नेशनल डेस्क। भारत ने अपने सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा किया है। दरअसल, भारतीय सेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अपने ताकतवर इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 4 का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। इस परीक्षण की सफलता ने देश के सैन्य क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि की है। अग्नि 4 का सफल परीक्षण 6 जून 2022 को शाम 7:30 बजे किया गया। बताया जा रहा है कि यह मिसाइल 4000 किलोमीटर दूर तक टारगेट भी तबाह कर सकती है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -4 का सफल प्रशिक्षण आज लगभग 1930 बजे एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से किया गया। लॉन्च ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ सिस्टम की विश्वसनीयता को भी मान्य किया। मंत्रालय ने आगे बताया कि सफल परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किए गए नियमित उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च का हिस्सा था। सफल परीक्षण ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध’ क्षमता रखने की भारत की नीति की पुष्टि करता है। इससे पहले भारत सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण भी किया था।