योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी की बिगड़ी तबियत, देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में चल रहा इलाज

Yogi Adityanath's mother Savitri Devi's health deteriorates, she is being treated at Jolly Grant Hospital in Dehradun

देहरादून/एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 80 वर्षीय मां सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सावित्री देवी देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले उन्हें मंगलवार को अस्पतल लाया गया था। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह जॉलीग्रांट अस्पताल जा सकते हैं। सीएम वहां अपनी मां से मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे। इसे लेकर अस्पताल में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।बता दें कि शनिवार को योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें वार्ड-111 के रूम नंबर 15 में रखा गया है। सावित्री देवी की हेल्थ के बारे में अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, अच्छे डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। इससे पहले भी कई बार सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ चुकी है। बीते मंगलवार के अलावा इसी साल जून में भी तबियत बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि सीएम योगी मूलतः उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनका परिवार पौड़ी गढ़वाल के पचौर गांव में रहता है। शनिवार को विजयादशमी के मौके पर योगी आदित्यनाथ अपने चुनाव क्षेत्र गोरखपुर में मौजूद रहे। यहां गोरखनाथ मंदिर में विजया दशमी के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने श्रीनाथ जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। नाथपंथ की परंपरा का अनुसरण करते हुए गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में मुख्यमंत्री योगी ने श्रीनाथ जी की विधि विधान से पूजा-आराधना की। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में प्रतिष्ठित सभी देव विग्रहों का विशिष्ट पूजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button