कोतवाली अयोध्या के मालखाने में गोली चलने से दो घायल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड, एसएचओ लाइन हाजिर

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। कोतवाली अयोध्या के मालखाने में गोली चलने से दो लोग घायल हो गए हैं। कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल का तबादला होने पर नए हेड कांस्टेबल को चार्ज हैंड ओवर हो रहा था।उसी दौरान 9 एमएम की लोडेड पिस्टल से लापरवाही से गोली चल गई। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले हेड कांस्टेबल रमापति राम को सस्पेंड और अयोध्या कोतवाली के एसएचओ अश्विनी कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
बताया गया कि पिस्टल की गोली फर्श से टकराई और एक होमगार्ड और अयोध्या कोतवाली में किसी काम से आए एक वकील के पैर में लग गई। माना जा रहा है फर्श के टुकड़े भी दोनों के पैर में लगे हैं। आनन-फानन दोनों को अयोध्या के श्री राम अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी प्रशांत वर्मा ने दोनों का हाल-चाल लिया और लापरवाह हेड कांस्टेबल रमापति राम को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी वर्मा ने बताया कि चार्ज हैंड ओवर के दौरान यह हादसा हुआ। पिस्टल को चेक करते समय पहले पिस्टल की चेंबर को चेक करना चाहिए था।फिलहाल इस फायरिंग से दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button