बिठूर में अक्षरधाम की तर्ज पर बनेगा भव्य मंदिर और गुरुकुल

संतों के साथ पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

कानपुर/उत्तर प्रदेश। गंगा तट स्थित ऐतिहासिक बिठूर में अध्यात्म और संस्कृति को नया आयाम देने की तैयारी शुरू हो गई है। पुराने बिठूर (कला) क्षेत्र में अक्षरधाम की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का भव्य मंदिर और गुरुकुल आश्रम बनाने की योजना को लेकर सोमवार दोपहर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने संभावित स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ गुजरात राजकोट गुरुकुल के महंत स्वामी राकेश जी दुदात उधोगपति और संतों का दल भी मौजूद रहा।
दोपहर करीब तीन बजे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस पहुंचे, जहां विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्वामी ब्रजानंद अवधूत जी से मुलाकात की। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में मंदिर और गुरुकुल से जुड़ी 15 एकड़ ज़मीन को मौके पर जाकर देखा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एस डी एम सदर और तहसीलदार विनय कुमार द्विवेदी ने जमीन का नक्शा दिखाया।
निरीक्षण के दौरान पुराने बिठूर के अंदर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण जिससे डबल वाहन आ जा सके अथवा वैकल्पिक मार्ग पर भी विचार किया गया। स्थल के पास बागड़िया जी के शिक्षण संस्थान के बारे में जानकारी ली। विधायक सांगा ने उनको मुख्य मार्ग की जानकारी के लिए रानी लक्ष्मी बाई चौराहे से मैनावती मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराते हुए उन्हें पत्थर घाट तक ले गए। यहां आचार्य के सान्निध्य में मां गंगा में दूध और फल फूल चढ़ाकर पूजन और आरती की । पूर्व राष्ट्रपति ने मां गंगा को नमन कर प्रदेश और देश की समृद्धि की कामना की।
बिठूर में प्रस्तावित यह मंदिर और गुरुकुल, धर्म, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा केंद्र बनने की संभावना लिए है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त कपिल देव सिंह ए सी पी रंजीत कुमार सिंह अधिशाषी अधिकारी दिव्या गुप्ता,पुष्कर शुक्ला अमन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button