200 से ज्यादा लड़कियों से शादी ने नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

बस्ती। बस्ती पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक शातिर ठग को अरेस्ट किया है। इस नटवरलाल पर देश के कई राज्यों की 200 से ज्यादा लड़कियों से लाखों की ठगी करने का आरोप है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बस्ती की एक लड़की इसका शिकार हुई। लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो मामला एक लड़की का नहीं सैकड़ों लड़कियों से ठगी का निकाला। यह नटवरलाल लड़कियों की कुंडली दोष दूर करने, अच्छे रिश्ता मिलाने के नाम पर लड़कियों से बैंक अकाउंट में पैसा मंगाकर पूजा पाठ करने का ढोंग रचता था। भोली लड़कियों को अपना शिकार बनाता था।
गाजियाबाद का रहने वाला तरुण कुमार कोरोना काल में इंटरनेट पर मैट्रीमोनियल ऐप के जरिए ठगी का प्लान बनाया। वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर लोगों से ठगी कर पैसे कमाने का काम शुरू किया। मैट्रीमोनियल साइट पर लड़कियों का फर्जी रिश्ता तय करता था। उसके बाद कुंडली मिलान और ज्योतिषी से दोष दूर करने के नाम पर अकाउंट में पैसे मांगता था।
सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि शातिर जालसाज ने अब तक कई राज्यों की 200 से ज्यादा लड़कियों को मैट्रीमोनियल साइट के जरिए ठगी का शिकार बना चुका है। शादी तय करने और रिश्ता लगाने के नाम पर लड़कियों से धीरे-धीरे पैसे ऐंठ लेता था, जब लड़कियां ज्यादा प्रेशर करती थीं तो अपने आप को मृत घोषित कर देता था। डीपी पर बाकायदा फूल चढ़ी माला का फोटो लग जाता था। ठगी का शिकार लड़कियों को बाकायदा यकीन दिलाया जाता था कि उसकी मौत हो गई। लड़कियां उसकी मौत को सच मानकर यकीन कर लेती थीं। फिलहाल पुलिस ने इस शातिर नटवरलाल को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button