बाढ़ से बचने के लिए पेड़ों से लिपटे थे 75 जहरीले सांप, स्नेक मैन ने बचाई इनकी जान

फतेहाबाद,(हरियाणा)। बाढ़ के बाद फतेहाबाद में लगातार सांपों का निकलने का सिलसिला जारी है। हालात यह हो गए हैं कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में सड़क के किनारों ही नहीं बल्कि पेड़ों पर भी सांपों ने अपना बसेरा बना लिया है। हर पेड़ पर सांप लिपटे हुए नजर आते हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के साथ-साथ सांपों का भी भय बना हुआ है। स्नेक मैन पवन जोगपाल ने एक ही दिन में फतेहाबाद के माजरा रोड क्षेत्र में बाढ़ ग्रस्त इलाके से पेड़ों से 75 के करीब सांपों को पकड़ा। वन्य जीव विभाग की टीम भी साथ थी।
कई घंटों की मेहनत के बाद सांपों को पकड़कर वन्य क्षेत्र में छोड़ा गया। सांप खुद को पानी से बचाने के लिए पेड़ों के तनों पर लिपटे हुए थे। इससे पहले हाईवे पर ही काफी संख्या में सांपों को पकड़ा था और वही भट्टू में कोबरा का एक पूरा कुनबा भी पकड़ा गया था।
स्नेकमैन जोगपाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन को सांपों के बारे में सूचनाएं दी थी। जिसके बाद उन्हें वन्य जीव विभाग की तरफ से बुलाया गया। कई घंटों तक रोड के किनारे लगे पेड़ों से 75 के करीब सांप पकड़े हैं जिनमें कई सांप जहरीली प्रजाति के हैं तो कुछ कम बिना जहर वाली प्रजाति के थे।
पकड़े गए सांपों में कोबरा, रेड सैंड बोया, दामन आदि प्रजातियां शामिल थीं। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिन कम से कम मॉनसून तक लोग अपने आसपास क्षेत्रों में ध्यान रखें और एहतियात बरतें। पिछले चार दिनों में पवन जोगपाल 152 सांपों का रेस्कयू कर चुके हैं। इनमें सबसे अ​धिक कॉमन सैंड बोहा प्रजाति के सांप हैं।
स्नेकमैन पवन जोगपाल ने 5 हजार के आसपास अलग-अलग प्रजाति के सांप पकड़ चुका है। सांपो को पकड़ते समय जोगपाल को 9 बार सांप काट भी चुके है। लेकिन वो इसके बावजूद अभी भी सांपों को पकड़ कर उनको सुरक्षित स्थानों पर छोड़ता है। वो इस काम के पैसे नहीं लेता। पवन जोगपाल ने बताया कि फतेहाबाद में बाढ़ के कारण कई जहरीले जीव व सांप लोगों की ढाणियों में हो सकते हैं, अगर ऐसी कोई समस्या आती है तो लोग उनके नंबर 81681-93563 पर संपर्क करें। घरों से सांपों या अन्य जहरीले जीवों को निकाल दिया जाएगा। इसमें वन्य प्राणी विभाग का भी सहयोग लिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button