फतेहपुर में यमुना में डूबे तीन मासूम, दो की मौत,तीसरे की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में देवलान गांव निवासी तील बच्चे यमुना नदी में डूब गए। आनन फानन उनको निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे की हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, देवलान निवासी ओमप्रकाश यादव के यहां राधानगर थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी स्वतंत्र कुमार उर्फ ईशू (18) पुत्र जगरूप यादव अपने मामा के यहां होली खेलने आया था।
आज सुबह वो गांव के लड़कों के साथ यमुना स्नान करने औगासी चला गया। स्नान करते वक्त स्वतंत्र गड्ढे में चला गया। उसे डूबते हुए देख देवलान निवासी विवेक (17) पुत्र रमेश भी स्वतंत्र को बचाने के लिए गड्ढे में कूद गया] जहां पर दोनों डूब गए। उनको डूबता देखकर विमल पुत्र शत्रुघ्न बचाने का प्रयास करते वक्त स्वयं गड्ढे में चला गया। उसे मल्लाहों ने जाल डालकर निकाल लिया। स्वतंत्र और विवेक को सीएचसी के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।वहीं, विमल को फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button