10 मुस्लिमों ने मां विंध्यवासिनी धाम में अपनाया हिंदू धर्म, कहा- राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे अयोध्या

मिर्जापुर/उत्तर प्रदेश। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन और पूजन के बाद 10 मुस्लिमों ने हिंदू धर्म अपना लिया। भदोही जिले से आए 10 मुसलमानों ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन पूजन किया। विधिवत दर्शन-पूजन के बाद हाथ में कलावा बांधा और माथा पर चंदन लगाकर मां की चुनरी धारण करके हिंदू धर्म अपना लिया। छेदीलाल ने कहा कि हम लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया है। अब अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए भी जाएंगे। हमने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है।
भदोही जिले के चौरी के दानूपट्टी सुरेरी रोड गांव के रहने वाले 10 मुस्लिम महिला, पुरुष और बच्चे शुक्रवार की सुबह मां विंध्यवासिनी दरबार में पहुंचे। शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी दरबार में पहुंचने के बाद नई वीआईपी पर आरिफ, सलीम, अजीज, अमन, मजीद, रईस, सुग्गर और सलीम शेख आदि ने नारियल व चुनरी प्रसाद खरीदकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन करने के बाद सभी ने हवनकुंड में आहुति दी। तिलक और मां की चुनरी धारण करने के बाद अष्टभुजा, कालीखोह में दर्शन करने के बाद घर लौट गए। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सभी को अंगवस्त्रम प्रदान करके स्वागत किया।
स्वेच्छा से अपनाया हिंदूधर्म
हिंदू धर्म अपनाने के बाद छेदीलाल ने कहा कि वो हेला जाति से हैं। हमारे परिवार और अन्य लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया है। हमने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है। हमारी हिंदू धर्म में आस्था है। हमारे पूर्वज हिंदू थे और हमने हिंदू धर्म में वापसी की है। हम लोग राम मंदिर अयोध्या दर्शन के लिए भी जाएंगे। महिला सुग्गा देवी ने कहा कि हम लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया है, बहुत अच्छा लग रहा है। हम लोग अयोध्या दर्शन को लेकर तैयारी कर रहे हैं। धर्म परिवर्तन की खबर के बाद इंटेलिजेंस और विंध्याचल, भदोही पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button