महागुन मेंशन सोसाइटी की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, कई गाड़ियां मलबे में दबी

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद के वार्ड 99 में महागुन मेंशन सोसाइटी की दीवार गिर गई है। दीवार गिरने से कई गाड़िया दीवार के नीचे दब गई हैं। दीवार गिरने के कारण इलाके में अफरा तफरी मच गई है। पार्क की गई गाड़ियों पर दीवार का मलबा जा गिरा। दीवार के मलबे की जद में कई गाड़ियों के आने का अंदेशा हैं।




