फतेहपुर में सूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की संदिग्ध दशा में मौत

प्रयागराज के जार्जटाउन स्थित नाले में मिली लाश

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जनपद में कार्यरत सूचना विभाग के 56 वर्षीय डिप्टी डायरेक्टर सुधीर कुमार की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उनकी लाश जार्जटाउन में पूर्व चीफ जस्टिस आफ इंडिया वीएन खरे के निवास के पास नाले में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
नैनी में दुर्गा नगर महेवा में सुधीर कुमार पत्नी अंबालिका, बेटी अदिति और बेटा वैभव के साथ रहते थे। मंगलवार दोपहर बाद वह घर से अकेले पैदल निकले थे। इसके बाद देर रात उनकी लाश नाले मिली। मोबाइल के आधार पर बुधवार को घटना के बारे में घरवालों को पता चला।
जानकारी मिलने पर सुधीर कुमार के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर उनकी शिनाख्त की। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास से शराब की बोतल, नमकीन के पैकेट सहित अन्य सामान मिला है। नाले में डूबकर मौत की आशंका जताई जा रही है। वह जार्जटाउन में कैसे पहुंचे, क्या कोई अन्य भी उनके साथ था, आदि का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button