मेरठ में रिटायर्ड दारोगा के घर पर छापा, 16 करोड़ की पकड़ी गई संपत्ति

Raid on the house of retired inspector in Meerut, property worth 16 crores seized

मेरठ/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने यूपी पुलिस के रिटायर्ड दारोगा महेंद्र सिंह सैनी के दो आवास और एक स्कूल पर बुधवार को दिन निकलते ही छापा मारा। 22 अधिकारियों की टीम ने करीब भ्रष्टाचार मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के दो आवास और एक स्कूल पर बुधवार को दिन निकलते ही छापा मारा।22 अधिकारियों की टीम ने करीब सात घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। टीम ने 10 बैंक खातों के कागजात, 30 भूमि बैनामे, स्कूल के अभिलेख और तमाम अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। विजिलेंस मेरठ सेक्टर की एसपी इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई थी। शासन के आदेश पर वर्ष 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच चल रही थी।
बुधवार को विजिलेंस की 22 अधिकारियों की टीम ने महेंद्र सिंह के मेडिकल थानाक्षेत्र स्थित कीर्ति पैलेस कॉलोनी में मकान नंबर ए 63 और ए 03 पर दबिश दी। दोनों मकान दो-दो मंजिला हैं। इसके अलावा एक टीम ने उनके जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में छापा मारा। इस स्कूल सोसाइटी की अध्यक्ष रिटायर्ड दरोगा की पत्नी शकुंतला देवी और प्रबंधक/महामंत्री बेटा अनुराग सैनी है।
दोनों आवास की कीमत करीब तीन करोड़ और स्कूल समेत बाकी सामान की कीमत 11.50 करोड़ मानी गई है। घर से 10 बैंक खातों की पासबुक मिली है। लॉकर की जानकारी भी मिली है। 30 भूमि बैनामों के दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा अन्य दस्तावेज, लैपटॉप और रजिस्ट्री के कागजात टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। करीब सात घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद जेवरात, नकदी, संपत्ति और अभिलेख की इनवेंट्री तैयार कराई गई है। इस संबंध में रिटायर्ड दारोगा महेंद्र सिंह सैनी को नोटिस दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button