यूपी गौरव सम्मान के लिए 15 अक्तूबर तक होगा आवेदन, ख्यातिलब्ध महानुभावों को मिलेगा यह पुरस्कार

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)।  उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के क्रम में निदेशक संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश ने  प्रदेश भर के ख्यातिलब्ध महानुभावों का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत(गायन,वादन, नृत्य), ललित कलाएं, नाट्य विधायें, फिल्म व मीडिया, समाज सेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण तथा कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्य जीव तथा पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन तथा अन्य क्षेत्रों शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी खेल आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करने वाले प्रदेश के ख्यातिलब्ध महानुभावों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त करने के लिए पात्रता के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, आवेदक विभिन्न विधाओं, कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो, जिन्होंने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो, राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यता इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के रूप में चयनित/पुरस्कृत कलाकार/ महानुभावों को 11 लाख रुपए नगद धनराशि, अंग वस्त्र एवं ताम्र वस्त्र/ मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। अतः प्रदेश भर के पात्र इच्छुक महानुभाव उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त करने के लिए अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी कार्यालय,  से आवेदन प्रारूप प्राप्त करते हुए आगामी 15 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा करा सकते हैं, ताकि समय से विवरण शासन को प्रेषित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button