मां करती थी रिलेशनशिप का विरोध, 16 साल की लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर मां को ही मार डाला

Mother opposed the relationship, 16 year old girl along with her lover killed her mother

हैदराबाद/एजेंसी। तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के जीदीमेटला पुलिस स्टेशन की सीमा में एक 39 साल की महिला मृत पाई गई। महिला की बहन का कहना है कि उसकी बड़ी बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर महिला की हत्या की है। उन्होंने हथौड़े से मारकर उसकी जान ले ली। हत्या का कारण बेटी की शादी के लिए मां का विरोध था। दरअसल कुछ दिनों पहले बेटी की मुलाकात इंस्टाग्राम पर शिवा नाम के एक लड़के से हुई थी। दोनों भाग गए थे। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जीदीमेटला पुलिस स्टेशन में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कक्षा 10 की छात्रा अपनी मां अंजली (39 वर्ष) से इसलिए नाराज़ थी क्योंकि उन्होंने उसके प्रेम संबंध पर उसे टोका था। गुस्से में आकर उसने अपने बॉयफ्रेंड पगिला शिवा (19 वर्ष) और उसके भाई पगिला यशवंत (18 वर्ष) के साथ मिलकर मां को मारने की साजिश रची। तीनों ने मिलकर अंजली का गला घोंट दिया और फिर लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। यह घटना हैदराबाद के एक उपनगर जीदीमेटला में हुआ। हालांकि यह मेडचल जिले में आता है। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह घटना पूर्व नियोजित था। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे का पूरा मकसद और घटनाओं का पता चल सके।
मृतक महिला की बहन शोभा ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी का इंस्टाग्राम पर शिवा नाम के लड़के से संबंध था। कुछ दिन पहले उनकी बेटी उसके साथ भाग गई थी। उनकी बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उन्हें वापस ले आई और उनकी मां को सौंप दिया। उनकी बहन ने लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। एसीपी बालनगर ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि हमने मृतक महिला की बहन की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पीड़िता 39 साल की महिला थी। हम वर्तमान में मामले की जांच कर रहे हैं।
ओडिशा में भी हुई ऐसी घटनाएक महीने पहले ओडिशा के गजपति जिले में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां एक 13 साल की लड़की और उसके दो पुरुष मित्रों को उस महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसने उसे बचपन से पाला था। पीड़िता 54 वर्षीय राजलक्ष्मी कर 29 अप्रैल को अपने किराए के घर में मृत पाई गई थीं। कहा जा रहा है कि उनको दम घोंटकर मारा गया था। ओडिशा पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने मंदिर के पुजारी गणेश रथ और दिनेश साहू नामक एक व्यक्ति के साथ मिलकर राजलक्ष्मी की हत्या की साजिश रची। ऐसा कहा जा रहा है कि राजलक्ष्मी उनके रिश्ते का विरोध कर रही थीं और उनके पास संपत्ति भी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button