गाजियाबाद में आबकारी विभाग का हेड कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

मोदीनगर में आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल जगत सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

मोदीनगर/गाजियाबाद। शराब का ठेका चलाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा प्रत्येक महीने अनुज्ञापी से छह हजार रुपये रिश्वत ली जा रही थी। बुधवार को जब तलहैटा गांव के भीम त्यागी मोदीनगर तहसील में आबकारी विभाग के हेड कॉन्स्टेबल जगत सिंह को छह हजार रिश्वत देने आए तो एंटी करप्शन मेरठ की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। भीम की शिकायत पर ही टीम यहां पहुंची थी। टीम ने छह हजार रुपये पर केमिकल डालकर भीम को भेजा था। आरोपित हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की तरफ से थाना मोदीनगर में केस दर्ज कराया गया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव तलहैटा के भीम सिंह का गांव में ही देशी शराब का ठेका है।
उनके मुताबिक, काफी समय से उनपर आबकारी विभाग के अधिकारी छह हजार रुपये प्रतिमाह देने के लिए दबाव बन रहे थे। मना करने पर ठेके का लाइसेंस रद कराने व उनके सामने ही दूसरे ठेका शुरू कराने की धमकी देते थे। इसको लेकर उनकी तरफ से आबकारी विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
लगातार दबाव से परेशान आकर उन्होंने रिश्वत दी थी, लेकिन डिमांड बढ़ती चली गई। इसपर भीम ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दी। टीम ने बुधवार को उन्हें छह हजार रुपये पर केमिकल लगाकर आबकारी कार्यालय मोदीनगर भेजा। टीम तहसील पहुंच चुकी थी। जैसे ही हेड कॉन्स्टेबल जगह सिंह ने रकम पकड़ी तो टीम कार्यालय में पहुंची और जगह सिंह को दबोच लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई।
पीड़ित भीम ने थाने पहुंचकर एंटी करप्शन टीम से कहा कि साहब आबकारी निरीक्षक की सह पर रिश्वत का काम चल रहा है। वह कई बार उनके ठेके पर आया और रिश्वत के लिए बोला। हाल ही में नए आबकारी निरीक्षक की यहां तैनाती हुई है। पीड़ित ने उसपर भी कार्रवाई की मांग उठाई है। पीड़ित का कहना है कि सभी ठेकों से रिश्वत जगह सिंह द्वारा ली जाती है और फिर यह रकम अन्य तक पहुंचती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button