बहराइच के हुजूरपुर थाने में तैनात महिला सिपाही का कमरे में लटकता मिला शव

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में तैनात महराजगंज की निवासी एक महिला सिपाही ने अपने सरकारी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहराइच/उत्तर प्रदेश। 2019 बैच की महिला सिपाही का उसी के स्टाफ रूम में शव लटकता हुआ मिला। उसे आनन-फानन में उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिला मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर स्थित हुजूरपुर थाने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाने में तैनात एक 25 वर्षीय महिला सिपाही का सोमवार देर शाम उनके सरकारी आवास के कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कैसरगंज सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।
मूल रूप से महराजगंज जनपद की रहने वाली ज्योति पासवान (25) 2019 बैच की सिपाही थीं और पिछले करीब एक साल से हुजूरपुर थाने में तैनात थीं। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह जिला मुख्यालय से शाम करीब पांच बजे वापस थाने पहुंची थीं। इसके बाद वह थाने के ऊपरी हिस्से में बने अपने कमरे में चली गईं। कमरे में जाने के करीब आधे घंटे बाद जब थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी किसी काम से ऊपर गए, तो ज्योति का शव फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारा और स्थानीय निजी चिकित्सक डॉ. कुशल कुमार को बुलाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र श्रीवास्तव तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस टीम मृतका के परिजनों को सूचित करने के साथ-साथ आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button