मेरठ में ई-रिक्शा नहीं ढूंढ सकी पुलिस, बीकॉम और आईटीआई पास ड्राइवर ने परिवार के साथ किया आत्मदाह का प्रयास

Police could not find the e-rickshaw in Meerut, B.Com and ITI pass driver attempted suicide along with his family

मेरठ/उत्तर प्रदेश। सिविल लाइन क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी होने के बाद दर-दर भटक रहे चालक के सब्र के बांध मंगलवार को टूट गया। पीड़ित अपने परिवार के साथ कमिश्नरी चौराहे पर आत्मदाह करने पहुंच गया। जिसके चलते चौराहे पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह युवक से माचिस छीन कर जल्द ही ई-रिक्शा बरामद करने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन बीकॉम और आईटीआई पास है। उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने कर्ज लेकर ई-रिक्शा चलाना शुरू किया।टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना शिव शक्ति नगर निवासी अर्जुन ने बताया कि सोमवार को वह अलेक्जेंडर क्लब के सामने ई-रिक्शा खड़ी करके गया था। इसी बीच अज्ञात बदमाश ई-रिक्शा पर हाथ साफ कर गए। इस मामले में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मगर घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ई-रिक्शा को बरामद नहीं कर सकी है। मंगलवार को पीड़ित अपने चोरी हुए ई-रिक्शा की बाबत जानकारी करने सिविल लाइन थाने पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने राज्यपाल के कार्यक्रम में पुलिस के व्यस्त होने की बात कहकर उसे डपट कर भगा दिया।
इस पर अर्जुन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ केरोसिन की बोतल लेकर कमिश्नरी चौराहे पर पहुंच गया और अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। यह नजारा देखकर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। युवक माचिस जलाने वाला ही था कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके हाथ से माचिस छीन ली। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित ने अपनी ई-रिक्शा बरामद न होने पर परिवार सहित आत्मदाह का ऐलान किया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित को जल्द ही ई-रिक्शा बरामद किए जाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button