दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री से मारपीट के मामले में एक्शन

एअर इंडिया एक्सप्रेस का पायलट वीरेंद्र सेजवाल गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट वीरेंद्र सेजवाल को यात्री पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर हुई थी, जिसके बाद पीड़ित यात्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित अंकित दीवान के अनुसार, वह अपनी सात साल की बेटी और चार महीने के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे थे। सुरक्षा जांच क्षेत्र के बाहर लाइन को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान पायलट वीरेंद्र सेजवाल ने उनसे बहस के बाद हमला कर दिया।
मेडिकल जांच में दीवान की नाक की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी घटना उनकी बेटी के सामने हुई, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद गवाहों के बयान एकत्र किए। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी पायलट को पूछताछ के लिए बुलाया गया और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इस घटना ने एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा और वरिष्ठ विमानन कर्मियों के आचरण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद जांच की गई और जांच दौरान संबंधित सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए गए। साथ ही बयान भी दर्ज किए गए। आरोपी को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था और कुछ दिन पहले उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

Air India Express Pilot Assault Passenger At Delhi Airport Suspended | दिल्ली  एयरपोर्ट पर पैसेंजर से मारपीट, पायलट सस्पेंड: यात्री का दावा- मामला खत्म  करने का दबाव बनाया ...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button