रामनवमी के अवसर पर प्राचीन श्री बरम बाबा मंदिर में रामचरितमानस के पाठ एवं भंडारे का हुआ आयोजन

फतेहपुर,(उत्तर प्रदेश)। राम नवमी के अवसर पर संपूर्ण भारत के मंदिरों में पूजा पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष रुप से रामचरितमानस का पाठ ठीक किया जाता है। इसी क्रम में फतेहपुर जिले के खखरेरू नगर पंचायत के कृष्णा नगर (सोथरापुर) में स्थित प्राचीन श्री बरमबाबा मंदिर में पंच दशानन जूना अखाड़ा मठ इंदौर के महंत श्री मनोहरपुरी जी महाराज के नेतृत्व में रामचरितमानस के पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
प्राचीन श्री बरम बाबा मंदिर में सुबह से ही लोग दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचते रहे। इस मौके पर नवमी के अवसर पर हवन-पूजन कर लोगों ने नवरात्र व्रत का परायण पूरा किया।प्राचीन श्री बरम बाबा मंदिर के भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है। इसके साथ ही भगवान की आरती व अभिषेक किया गया है। इस अवसर पर भक्तों की सेवा के लिए क्षेत्रीय जिला पंचायत अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी, महामंत्री शुभम सिंह ठाकुर, पत्रकार सत्येंद्र शुक्ला, अमित शंखू, पुष्पराज समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।




