ताज में परिवार से बिछड़ी जापानी महिला पर्यटक, पुलिस ने आधे घंटे में ढूंढकर मिलाया

आगरा/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को जापान से पर्यटकों का दल ताजमहल देखने पहुंचा। ताज भ्रमण के दौरान 60 वर्षीय महिला परिवार से बिछड़ गई। उनके पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। क्यूआरटी प्रथम प्रभारी राम गोविंद सिंह ने टीम को ढूंढने के लिए कहा।
सभी ने एक दूसरे को फोन पर जानकारी दी। जवानों ने खोज शुरू की। आधे घंटे के अंदर महिला को ताजमहल से खोज लिया गया। उन्हें उनके परिवार से मिलाया। परिवार से मिलते ही महिला व उनके परिवारीजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने आगरा पुलिस का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button