गाजियाबाद में निर्माणाधीन गौर ऐरो मॉल का लेंटर गिरा, एक कामगार की मौत,सात घायल

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में रविवार मध्य रात्रि निर्माणधीन गौर ऐरो मॉल का दूसरी मंजिल का लेंटर गिर गया। इसमें एक कामगार की दबकर मौत हो गई। सात घायल हो गए।
सभी का गाजियाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक कामगार के पिता ने निर्माण करा रही कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
सिकंदरपुर में गौर ग्रुप ऐरो मॉल मॉल बना रहा है। रविवार मध्य रात्रि लेंटर डालने का काम चल रहा था। एक कामगार नीचे और सात ऊपर थे। तभी अचानक लेंटर गिर गया। कामगारों में चीख पुकार मच गई। पास में काम कर रहे अन्य कामगार मौके पर पहुंचे घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम, थाना प्रभारी निरीक्षक टीला मोड़ राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे एक कामगार को निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अमरोहा के अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने स्वजन को जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सटरिंग और लेंटर गिरने से हादसा हुआ है।
एक कामगार की मौत हुई है। सात कामगारों का गाजियाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के स्वजन की ओर से निर्माण करा रही कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ शिकायत मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button