सोनीपत की पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत, कई के हताहत होने की आशंका

Blast in Sonipat's firecracker factory, 3 people died, many injured feared

सोनीपत/हरियाणा। सोनीपत जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सोनीपत के रिढाऊ गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को धमाका हुआ। धमाके से पूरी इमारत गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है।
रिढाऊ गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को सुबह धमाके से पूरी इमारत गिर गई। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक मलबे में दबे लोगों में ज़्यादातर औरतें हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में बहुत से लोग काम कर रहे थे। राहत और बचाव का काम जारी है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
अवैध तरीके से चल रही थी फैक्ट्री प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और लोगों को बचाने के लिए मदद बुलाई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री अवैध तरीके से चल रही थी। पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। बचाव का काम पूरा होने के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button