पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आज 19 मार्च को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित एवं निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




