फतेहपुर में शादी से नाराज युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में शादी से नाखुश युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पीएम कराया है। थाना क्षेत्र के कठेरवां के मजरे बैरमपुर गांव के राम बाबू लोधी की पुत्री नेहा (19) ने छत की कुंडी में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। नेहा की शादी 28 अप्रैल को मीरमऊ में होनी थी। नेहा इस रिश्ते से नाखुश रहती थी।
सोमवार की शाम को भी इसी बात को लेकर मां से नेहा की कहासुनी हुई थी। नेहा खाना खा कर रात में छत वाले कमरे में सोने के लिए चली गई थी। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक नहीं जागी तो बहन प्रीति ने आवाज लगाई। काफी देर तक अन्दर से दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई।
दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा गया तो नेहा कमरे की छत में लगे पंखे की कुंडी में दुपट्टे के सहारे शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। रामानंद और रामचंद्र दो भाई हैं। बेटी की मौत से मां सदमे में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button