राज्यमंत्री असीम अरूण ने किया डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण

गाजियाबाद। माननीय राज्यमंत्री समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरूण ने डॉ.अम्बेडकर समाज उत्थान समिति, सौंदा, मोदीनगर द्वारा बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में मुख्य अति​थि के रूप में शिरक्त की। इस मौके पर माननीय मंत्री, विधायक मोदीनगर डॉ.मंंजू शिवाच, ब्लॉक प्रमुख भोजपुर श्रीमती सुचेता सिंह सहित अन्य गणमान्यों को समिति द्वारा पट्का पहनाकर सम्मानित करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर समाज के अलग—अलग क्षेत्र में समाजसेवा करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी को बाबा साहेब के बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए। हम सब शपथ लें कि हम स्वयं व दूसरों को शिक्षित करते हुए देश के विकास में अहम भूमिका नि​भायेंगे। स्वयं और देश की प्रगति का एक ही मार्ग हैं और वह है शिक्षा, इसलिए सभी को शि​क्षित होना चाहिए।
माननीय मंत्री जी द्वारा​ विधायक डॉ.मंजू शिवाच, ब्लॉक प्रमुख भोजपुर श्रीमती सुचेता सिंह, ब्लॉक प्रमुख मुरादनगर श्री राजीव त्यागी, चैयरमैन मोदीनगर श्री विनोद जाटव वैशाली, समाजसेवी श्री कृष्णवीर जून, समाजसेवी श्री रजनीश त्यागी, समाजसेवी श्री राकेश प्रधान, समिति अध्यक्ष श्री नन्द किशोर, समिति कोषाध्यक्ष श्री दिनेश, समिति मीडिया प्रभारी श्री मनोज चन्द्रा की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में अन्य गणमान्यों सहित स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button