इजरायल में आतंकी हमला, बस स्टॉप पर खड़े लोगों के ऊपर दौड़ा दी कार

पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया

  • इजरायल के हाइफा शहर में आतंकी हमला
  • भीड़ के ऊपर शख्स ने दौड़ा दी तेज रफ्तार कार
  • पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया

यरुशलम/एजेंसी। इजरायल के हाइफा शहर में आतंकवादी हमला हुआ है। यहां एक शख्स ने अपनी कार बस स्टॉप पर खड़े लोगों की भीड़ के ऊपर दौड़ा दी। हमले में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया। पुलिस ने पहले हमलावर को 24 वर्षीय अरब इजरायली बताया था। हालांकि, बाद में इजरायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने कहा कि वह फिलिस्तीनी था, जिसने अरब इजरायली महिला से विवाह किया था। वह इजरायल में रह रहा था और उसका कोई पिछला आपराधिक या सुरक्षा रिकॉर्ड नहीं है।
पुलिस प्रवक्ता ने इजरायली चैनल 12 न्यूज को बताया कि ‘आतंकवादी पुलिस के कब्जे में है। उसे मार गिराया गया है।’ घटना की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने कहा, ‘कार तेजी से आगे बढ़ी और करकुर जंक्शन पर लोगों के एक समूह को टक्कर मार दी। यह एक बस स्टॉप से टकरा गई। वहां से उसने कार को आगे बढ़ाने की कोशिश की। उसने पास की पुलिस कार की ओर तेजी से गाड़ी बढ़ाई और उसे टक्कर मार दी। अधिकारियों ने उसका पीछ किया। उसे पकड़ा और मार गिराया।’
इजरायल की एंबुलेंस सेवा एमडीए के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:18 बजे कार ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इजरायल मीडिया ने बताया कि करकुर जंक्शन पर दो पुलिस अधिकारियों के ऊपर चाकू से हमला किया गया। आतंकी को पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि वह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसने अकेले ही हमले को अंजाम दिया या उसके कोई और भी था। एमडीए के महानिदेशक एली बिन ने एक बयान में कहा कि हम सुरक्षाबलों के साथ घटनास्थल पर हैं और इलाके की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button