करंट लगने से लंगूर हुआ घायल, पशु डॉक्टर ने किया इलाज

राहुल सिंह,(बहराइच/उत्तर प्रदेश)। तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम तिकुरी धनौली गांव के बाहर एक लंगूर बंदर को करंट लग गई जिससे वह घायल हो गया। पशु डॉक्टर रामकरन शर्मा से संपर्क करके उनको मौके पर बुलाकर इलाज कराया गया। जिससे घंटो बाद लंगूर बंदर को होश आया, गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि गांव के बाहर पेड़ से सटे हुए लगे बिजली तार से बंदर टच हो गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया गांव के विनय कुमार शर्मा, हनुमान पाल, राम सहारे शर्मा, रामू कनौजिया, जितेंद्र पाठक के द्वारा चारपाई पर लादकर गांव के अंदर पीपल पेड़ के नीचे रखा गया और इलाज के लिए पशु डॉक्टर रामकरन शर्मा से संपर्क किया गया।

जिससे वह मौके पर आकर लंगूर बंदर का सही ढंग से इलाज किया और घंटो बाद लंगूर बंदर ने राहत की सांस ली। डॉ शर्मा ने बताया कि बंदर अब पूरी तरह स्वस्थ हो गया है जबकि वह कुछ घंटों बाद चल सकेगा इस मौके पर गांव के तमाम लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button