स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन(सीबीआई) ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

नई दिल्ली। देश में आजादी का 76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों से लेकर अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन(सीबीआई) ट्रस्ट के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में सीबीआई(ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी.यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं सीबीआई(ट्रस्ट) के उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही आजादी के पर्व पर देश को आजाद कराने वाले बलिदानियों के इतिहास पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर सीबीआई(ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी.यादव ने आजादी के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
सीबीआई(ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी.यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत देश को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना ही हमारा उद्देश है।भारत के सभी नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करें, अपने को गुलामी की मानसिकता से बाहर लाकर देश के विकास में अपना योगदान दें।उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व उन सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शत-शत नमन, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए स्वयं को राष्ट्र के लिए बलिदान कर दिया। आजादी के बाद जिन वीर सैनिकों ने देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए भारत की अखंडता को सुरक्षित रखा, बलिदान देकर पूरे भारत की सुरक्षा सुनिश्चित की, उन सभी वीर सैनिकों का स्मरण करते हुए, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करता नया भारत, अपनी आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर, सरकारी-गैर-सरकारी तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर फहराता हुआ दिखाई दे रहा है। हर भारतवासी को गर्व करना चाहिए कि यह अभियान हमें अपने अतीत की गौरवशाली विरासत के साथ जोड़ रहा है।
76 वे स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सीबीआई(ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी.यादव, राष्ट्रीय सयुक्त सचिव विनय मिश्रा, उत्तर प्रदेश स्टेट कॉर्डिनेटर देवेंद्र कुमार, जांच अधिकारी राजकुमार, सूचना अधिकारी राहुल देव बर्मन, मेंबर्स संजय कुमार, टीम सपॉर्टर सूरज यादव, भगवाननायक जी, मोहिनी जी सुरेश कुमार आदि सहित कई लोग उपस्थिति रहे।



