गाजियाबाद में पार्षद बनने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाने का आरोप

गाजियाबाद ब्यूरो। गाजियाबाद के वार्ड 26 से बीजेपी के टिकट पर पार्षद बने राजकुमार राजू पर गंभीर आरोप लगे हैं। भूड़ भारत नगर निवासी राहुल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से शिकायत की है। आरोप है कि राजकुमार ओबीसी हैं और उन्होंने एससी सीट से फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाकर चुनाव लड़ा और जीत गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि राजकुमार मल्लाह जाति के हैं। वह सात भाई थे। संपत्ति के अभिलेखों में भी ओबीसी जाति लिखी है। उनका विवाह एससी महिला से हुआ है। 2012 में वार्ड 26 एससी महिला के लिए आरक्षित था। राजकुमार ने अपनी पत्नी को इस सीट पर चुनाव लड़ाया। चुनाव में जिसमें जीत हासिल हुई। 2022 में यह सीट दोबारा एससी के लिए आरक्षित हुई। आरोप है कि इस बार राजकुमार ने कोरी जाति का प्रमाणपत्र बनवाकर एससी सीट से चुनाव लड़ा। इस सीट से दूसरे नंबर पर सुरेश कुमार रहे। वह निर्दलीय उम्मीदवार थे। बताया जा रहा है कि एक पूर्व पार्षद ने राजकुमार का जाति प्रमाणपत्र बनवाने में मदद की। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और नियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button