मथुरा में नागिन का खौफनाक बदला! सांप को मार डाला तो तीन लोगों को डस लिया, एक की मौत, गांव में दहशत

Terrible revenge of a female snake in Mathura! When the snake was killed, it bit three people, one died, panic in the village

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है। यहां थाना महावन क्षेत्र में स्थित सिहोरा गांव में एक नागिन के कथित बदले की वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पिछले तीन दिनों के भीतर इस नागिन ने एक 35 वर्षीय युवक मनोज को डस कर जान ले ली, जबकि 2 अन्य को डसने के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा बुलाए गए सपेरों ने नागिन को पकड़ लिया है, लेकिन इस घटना से फैली दहशत अभी भी कायम है।
जानकारी के मुताबिक, सिहोरा गांव में एक परिवार सांप के कारण दहशत में है। बताया जा रहा है कि यह खौफनाक घटना मनोज की नवजात बेटी दुर्गेश के नामकरण संस्कार के दिन 2 जुलाई को शुरू हुई। उस दिन दुर्गेश का भाई सचिन, जो हाथरस के छौंक से आया था, ने मनोज के घर की छत पर एक सांप को देखा। सांप को लाठी से मार दिया। सचिन अगले दिन अपने गांव लौट गया। उसके 4 दिन बाद घर के भीतर एक काले रंग की नागिन दिखाई दी। इसको देख परिवार में हड़कंप मच गया। शोरगुल सुनकर नागिन घर के भीतर ही कहीं छिप गई। परिवार के लोगों ने उसे घर के बाहर भी घूमते देखा, लेकिन उस समय इसे सभी ने नजर अंदाज कर दिया।
मनोज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बीते बुधवार की रात घर के भीतर सो रहे थे। उसके अगले दिन सुबह करीब 4 बजे नागिन ने मनोज को डस लिया। नागिन को मनोज ने जाते हुए देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई। दिन निकलने के बाद झाड़-फूंक करने के लिए सपेरे को बुलाया गया। उन्होंने झाड़े लगाए, लेकिन मनोज की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। ग्रामीण और परिवार के लोगों ने मनोज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर ले जाने की सलाह दी। हालांकि, रास्ते में ही मनोज ने दम तोड़ दिया। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मनोज के जीजा दिनेश शनिवार को भदनवारा से शोक व्यक्त करने आए थे। इस दौरान परिवार वालों ने उन्हें रोक लिया, लेकिन शनिवार रात दिनेश और मनोज का बड़ा भाई पप्पू एक ही कमरे में एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे नागिन आई और दोनों के बीच में अचानक खड़ी हो गई। इसके थोड़ी देर बाद ही उसने दोनों को डस लिया। नागिन के डसते ही घर के अंदर खलबली मच गई।
यह घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। आसपास और गांव के लोग जमा हो गए और सपेरों को बुलाया गया। सपेरों ने घर के भीतर नागिन को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। करीब 4 घंटे तक झाड़-फूंक की गई और थालियां बजाई गईं। मृतक के भाई राजू का कहना है कि अब दोनों लोग ठीक है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। इस घटना ने पूरे सिहोरा गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। लोग अभी भी सांप के बदले की बात पर भरोसा कर रहे हैं।
इस घटना के बाद परिवार में से कोई भी रात में घर के भीतर सोने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। पूरा परिवार रात भर घर के बाहर जागकर बिताने को मजबूर है। परिवार इस आशंका से घिरा रहता है कि उस नागिन का अगला शिकार कौन होगा। सिहोरा गांव के लोग भी इस असामान्य घटना से सकते में हैं। हालांकि, अभी तक किसी वैज्ञानिक स्पष्टीकरण या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई विशेष हस्तक्षेप की बात सामने नहीं आई है। सिहोरा का यह परिवार खासकर मनोज का परिवार, इससे मुक्ति पाने की उम्मीद में हर रात जागकर काट रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button