पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद, दो लोग गिरफ्तार

परगना,(पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के काशीपुर इलाके में एक मकान से भारी मात्रा में ‘गन पाउडर’, सॉकेट बम और आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद बुधवार रात को छापे के दौरान इस मकान के मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ काशीपुर थानाक्षेत्र के नातापुकुर इलाके में नबीरूल मोल्ला के घर से हमने 15 किलोग्राम गन पाउडर , एक बंदूक, बम बनाने में काम आने वाले धातु के 17 खाली बक्से, एक आधी-अधूरी बनी बंदूक जब्त की।’’ उनके अनुसार मोल्ला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button