दिल्ली में तीसरी बार सभी 7 सीटों पर बीजेपी का जलवा, विजय रथ रोकने में नाकाम रही आप-कांग्रेस

नई दिल्ली। दिल्ली में तीसरी बार सभी सात लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है। इस चुनाव में साथ आया आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन भाजपा का विजय रथ रोकने में नाकाम रहा। लोकसभा में मिली जीत से भाजपा दिल्ली में और मजबूत होगी। वहीं आम आदमी पार्टी की परेशानी बढ़ेगी। भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य नेताओं के जेल में होने से आप के सामने पार्टी को एकजुट रखने की चुनौती होगी।
भोजपुरी अभिनेता, गायक व सांसद मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से, सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से, पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली से, पूर्व महापौर योगेंद्र चंदोलिया उत्तर पश्चिमी दिल्ली से, कारोबारी नेता प्रवीण खंडेलवाल चांदनी चौक से और हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से जीते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button