हैदराबाद में भारी बारिश, चारमीनार से प्लास्टर की परत गिरी, सीएम ने अलर्ट रहने का दिया आदेश

चारमीनार को सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने 1591 में बनवाया था

हैदराबाद/एजेंसी। हैदराबाद में गुरुवार को भारी बारिश के बाद चारमीनार की दीवार से प्लास्टर की परत गिर गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के सूत्रों ने बताया कि चारमीनार के दूसरे तल की दीवार से प्लास्टर की परत गिरने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। चारमीनार ऐतिहासिक स्मारक है, जिसे सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने 1591 में बनवाया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई बड़ी क्षति नहीं है। उन्होंने इस घटना के लिए भारी वर्षा को जिम्मेदार ठहराया। अधिकारियों ने प्रभावित हिस्से का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।
तेलंगाना सीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि हैदराबाद शहर में आज (गुरुवार) भारी बारिश के बाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। आगे कहा कि स्थानीय नागरिक अधिकारियों को आवश्यक राहत उपाय करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि शहर में भारी बारिश के कारण लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। रिपोर्ट्स के अनुसार हैदराबाद में अचानक हुई बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button