पांच घंटे में रेपिस्ट को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी को पदक, इंदिरापुरम में है तैनाती

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह को उत्कृष्ट जांच के लिए केंद्रीय गृहमंत्री का पदक मिला है। उन्होंने यह पुरस्कार अपनी को समर्पित किया। कहा कि टीम के बिना मामला हल नहीं कर पाता।
पिछले साल 2022 में योगेंद्र सिंद मोदीनगर थाने में तैनात थे। स्वतंत्रता दिवस के तीन दिन बाद 18 अगस्त 2022 को एक नौ साल की बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। योगेंद्र सिंह ने पांच घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट लगा दी थी। मजबूत साक्ष्यों के चलते 13 मार्च 2023 को आरोपी को कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। योगेंद्र सिंह को इसी आधार पर ये पदक मिला है।
वहीं, लड़की के पिता ने आरोपी कपिल के साथ अपने बचपन के दिनों को याद किया और कहा कि वर्षों तक हमने एक साथ क्रिकेट खेला। मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि वह मेरी बेटी को मार डालेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button