एटीएम मशीन काटकर लाखों रुपये ले उड़े बदमाश, पुलिस को चैलेंज कर रहे दिल्ली के डकैत!

नई दिल्ली। दिल्ली में बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि लूट की बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम देकर बदमाश दिल्ली पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामलादिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना इलाके से सामने आया है। यहां चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन को काटकर कैश चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी । पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक चोर घटनास्थल से वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर चोरों के पड़ताल में जुटी है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि एटीएम में कैश कितना था, यह बैंक मैनेजर से जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन एटीएम मशीन में लाखों रुपये होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
गैस कटर से काटी गई एटीएम मशीन
उत्तरी जिले डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि घटना आज रविवार सुबह करीब 3:30 बजे की है। कुछ चोरों ने गैस कटर की मदद से सराय रोहिल्ला के शहजादा बाग इलाके गुरुद्वारे के पास में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटकर कैश चोरी किया। घटना की सूचना किसी राहगीर की ओर से पीसीआर को दी गई । घटना की सूचना मिलने के बाद सराय रोहिल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की भनक लगते ही चोर वारदात के अंजाम देकर फरार हो चुके थे। लेकिन एटीएम मशीन काटकर कैश चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है ओर चोरों की तलाश भी कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एटीएम मशीन में कैश कितना था, जिसे चोर अपने साथ ले गए। रविवार होने की वजह से आज बैंक बंद था। पुलिस का कहना है कि बैंक मैनेजर से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि एटीएम मशीन में कितना कैश था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button