बांका में प्रेम- प्रसंग में दिखा अजब नजारा,पैदल दूरी तय कर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका
A strange sight was seen in a love affair in Banka, the girlfriend reached her boyfriend's house by walking a long distance

बांका/बिहार। शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने गए एक युवक को समारोह में मौजूद एक लड़की से प्यार हो गया। वो शादी के बाद अपने घर लौट आया लेकिन उसने उस लड़की से बातचीत करना जारी रखा। दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला टाल दिया। घटना बांका के शंभूगंज बाजार की बताई जा रही है। जहां प्रेम की दीवानी बनी लड़की 10 किलोमीटर पैदल दूरी नापते हुए प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने उससे शादी करने को कहा।
जब घटना की जानकारी परिजनों को लगा तो दोनों के प्रेम को स्वीकार कर लिया। आनन – फानन में बाजार के सोमेश्वर नाथ मंदिर में दोनो की शादी करा दी गई। दिनभर यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल शंभूगंज बाजार के सेवक मंडल के पुत्र साजन कुमार का बाथ थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासी रतन मंडल की पुत्री शिवानी कुमारी से आंखें चार हो गई थी। साजन कुमार शादी – विवाह अथवा अन्य समारोह में वीडियोग्राफी का काम करता है।
इसी क्रम में दोनों की मुलाकात हुई। धीरे – धीरे दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि एक साथ – जीने मरने की कसम खा ली। पिछले दो वर्ष से साजन शादी करने की बात को टाल रहा थआ। दीपावली के दिन शिवानी ने अपने घर में परिजन को कहीं अन्यत्र जगह पर शादी पक्की करने की बात सुनी। अगले दिन शिवानी ने साजन को फोन पर बताया कि मै शादी करने आ रही हूं। फिर वो घर से निकल पड़ी। प्रेमिका सीधे प्रेमी के घर पैदल पहुंच गई। उसके बाद परिजनों ने ये देखा, तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया और दोनों की रजामंदी के साथ शादी करा दी। दोनों ने एक दूसरे को सोमेश्वर मंदिर में गले में माला डाला। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर डाला और शादी हो गई। प्रेमी प्रेमिका ने बताया कि उनके ऊपर किसी का दबाव नहीं था। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है।




